प्रोटीन का सेवन कर बनाए शरीर को फिट और मजबूत

जयपुर।शरीर का स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए संतुलित भोजन और प्रतिदिन शारीरिक एक्सरसाइज करना काफी आवश्यक होता है।जहां शारीरिक एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहता है वहीं संतुलित भोजन का सेवन करने से हमारे शरीर को आवश्यक सभी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है जिससे हमारे शरीर स्वस्थ बना रहता है।लेकिन हेवी वर्कआउट करने वाले शाकाहारी लोगो का प्रोटीन की काफी आवश्यकता होती है


 





ऐसे में मांस या अंडे का सेवन ना करने के कारण उनको शारीरिक तौर पर हानि का सामना करना पड़ सकता है या फिर सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना आवश्यक हो जाता है।ऐसे में यदि आप घरेलु तौर पर पाए जाने वाले पौष्टिक पदार्थो का सेवन कर प्रोटीन प्राप्त करे तो आपको अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।


 


 





आप अपनी डाइट में सोयाबीन का इस्तेमाल कर पर्याप्त मात्रा में हाई प्रोटीन प्राप्त कर सकते है।इसके अलावा आप प्रतिदिन दाल का सेवन कर भी प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते है।दाल से प्रोटीन के साथ आवश्यक कार्ब तत्व प्रात होते है जो हमारे पाचन तंत्र का दुरूस्त करने में मदद करते है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर हमें स्वस्थ बनाए रखते है।


 


 





वहीं दाल का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर से ह्रदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों भी दूर होती है।यदि आप मांस, मछली और अंडा सेवन करे तो भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पा सकते है।


 


 





इसके अलावा मूंगफली और पीनट बटर को सबसे सस्ते प्रोटीन फूड के रूप में माना जाता है।इसलिए हेवी वर्कआउट के बाद प्रोटीन की समस्या को दूर करने के लिए आप मूंगफली का सेवन कर सकते है।


 


संतुलित भोजन का सेवन करने से हमारे शरीर को आवश्यक सभी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।जिससे हमारे शरीर स्वस्थ बना रहता है।लेकिन हेवी वर्कआउट करने वाले शाकाहारी लोगो का प्रोटीन की काफी आवश्यकता होती है ऐसे में आप अपनी डाइट में सोयाबीन का इस्तेमाल कर पर्याप्त मात्रा में हाई प्रोटीन प्राप्त कर सकते है।दाल का सेवन कर भी प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते है।प्रोटीन का सेवन कर बनाए शरीर को फिट और मजबूत